अन्यन्यूज़

GANG RAPE OF BHABHI: घर में घुसकर महिला से देवरों ने किया GANG RAPE, पकड़े जाने पर आरोपियों में से एक के साथ किया ऐसा कांड…

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के जिले ग्वालियर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां 40 साल की महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला के साथ बर्बरता से पेश आए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र में बीती रात हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला के साथ बर्बरता से पेश आए आरोपी

दरअसल, घाटीगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी कुछ समय पहले ही मुरैना में हुई है। महिला रक्षाबंधन के चलते अपने मायके आई हुई थी। बीती रात महिला घर में अकेली थी। उसका भाई खेत पर गया था, जबकि भाभी मायके गई थी। इसी दौरान नूराबाद में रहने वाले रुस्तम गुर्जर, इंद्रभान गुर्जर और लोकेंद्र गुर्जर आ गए। महिला घर के आंगन में सो रही थी। दरवाजे की कुंडी नहीं लगी थी। यह लोग रात में घर में घुस आए। उसके बाद रुस्तम और इंद्रभान ने साफी मुंह में ठूंस दी। तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसे जाने से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की।

आरोपित को बेहोश ने तक पीटा

महिला के साथ दुष्कर्म करते देख महिला की भाभी ने देखते हुए शोर मचाया तो आरोपी महिला को छोड़ भाग गए। महिला के शोर से आसपास रहने वाले स्वजन व गांव वाले आ पहुंचे। लोगों को इनकी इस हरकत के बारे में पता लगा तो पीछे दौड़े। इस दौरान इंद्रभान को लोगों ने पकड़ लिया। सभी ने मिलकर उसे बेहोश होने तक पीटा, फिर पुलिस को सूचना दी गई। घाटीगांव थाने की फोर्स यहां आ गई। घायल आरोपित को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया, फिर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज की। दो आरोपितों की तलाश चल रही है। गांव में महिला की ससुराल है। आरोपित वहीं रहते हैं। यह लोग महिला के रिश्ते में देवर लगते हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button