
रिलेशनशिप में इसलिए बनाती हैं महिलाएं पुरुषों से दूरी, पीछे छुपी हैं ये वजह
जब दो व्यक्ति रिलेशनशिप में होते हैं, तो उनके इर्द-गिर्द सिर्फ प्यार ही प्यार होता है। लेकिन कई बार रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक महिलाएं पुरुषों से दूरी बनाने लगती हैं। उनकी बातों, हाव-भाव आदि से ये बात झलकने लगती है। लेकिन पार्टनर के लिए ये समझना बेहद मुश्किल हो जाता है कि आखिर उनकी महिला पार्टनर उनसे दूरी क्यों बना रही हैं। जहां कई बार महिलाएं अपनी वजह बता देती हैं, तो कई बार वो इस पर चुप्पी साध लेती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि महिलाएं किन वजहों से पुरुषों से दूरी बना लेती हैं।
असुरक्षा महसूस होना
कई बार देखा जाता है कि महिलाओं को असुरक्षा बड़ी जल्दी पता चल जाती है। जब उन्हें इस बात अंदेशा भी हो जाता है कि वो इस रिश्ते में असुरक्षित हैं, तो फिर वो धीरे से किनारा कर लेती हैं और इस बात की भनक वो अपने पार्टनर को भी नहीं लगने देती। कई बार जब वो ये सुनती या देखती हैं कि किसी पार्टनर ने अपनी प्रेमिका को धोखा दिया है तो ये बात भी उनके मन में बैठ जाती है और फिर वो पुरुषों से किनारा कर लेती है।
अफेयर का पता चला
आजकल ये भी काफी देखने में आता है कि लोग एक से ज्यादा अफेयर रखते हैं। ऐसे में कई बार तो उनकी पहली पार्टनर को इस बारे में नहीं पता चल पाता, लेकिन कई बार उन्हें इस बारे में पता चल जाता है। वहीं, अगर ये बात उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति से पता चले, तो उन्हें काफी दुख पहुंचता है। ऐसे में उन्हें लगता है कि कहीं आगे चलकर उनका पार्टनर उन्हें न छोड़ दे। इसलिए वो अपने पार्टनर से अलग हो जाती हैं।
महत्व न देना
रिलेशनशिप में हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर उन्हें महत्व दें और वो इज्जत दें जिसकी वो हकदार हैं। लेकिन कई लोग अपनी पार्टनर को महत्व नहीं देते, उनसे किसी तरह की राय या सलाह नहीं लेते और कुल मिलाकर उनकी जरूरत महसूस नहीं करते। ऐसी स्थिति में भी प्रेमिका उपेक्षित महसूस करने लगती हैं और वो रिश्ते से अलग होना ही बेहतर समझती हैं।
झूठ बोलने पर
कहते हैं दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान हो, जो झूठ न बोलता हो। लेकिन जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो वहां झूठ नहीं बोला जाता। जो लोग प्यार में चीजें छुपाते हैं और अपनी पार्टनर से झूठ बोलते हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों से भी अपना रिश्ता तोड़ देती हैं। वहीं उनके पार्टनर द्वारा बोला गया झूठ अगर किसी और से पता चलता है, तो भी महिलाएं अलग होना बेहतर समझती हैं।