
नक्सलियों को लगा तगड़ा झटका, CG- महाराष्ट्र बॉर्डर पर जबरदस्त मुठभेड़, कई बड़े लीडरों के मारे जाने की खबर
जगदलपुर: जानकारी के मुताबिक फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़चिरौली इलाके के सर्कजिंगगारा पट्टी वन क्षेत्र में भारी संख्या में कई हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह जवानों को इलाके के लिए रवाना किया गया था। जैसे ही जवान इसी इलाके के जंगलों में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। कई घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। जिसमें जवानों ने लगभग आधा दर्जन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को ढेर किया है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि, मरने वालों में कई बड़े इनामी नक्सली भी शामिल हैं। जवान अब भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। नेटवर्क नहीं होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।