देश विदेशहेल्थ

रोज सुबह खाली पेट पिएं पानी, मिलेंगे गजब के फायदे

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

Drinking water on Empty Stomach: पानी सेहत के लिए बेहद जरूरी है ये तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि रोज सुबह खाली पेट पानी पीने से कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं. आपके घर में बड़े बुजुर्ग भी आपको खाली पेट पानी पीने की सलाह जरूर देते होंगे. दरअसल, वह मानते हैं कि इससे आपका पेट साफ रहेगा. इसके साथ ही कई बड़ी बीमारियां आपसे दूर रहेगी. तो चलिए जानते हैं कि खाली पेट पानी पीने के और क्या-क्या फायदे हैं.

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

स्किन के लिए भी फायदेमंद 

खाली पेट पानी पीने से आपकी स्किन भी ग्लो करती है, कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर आप रोज खाली पेट पानी पीते हैं तो आपकी स्किन दाग-धब्बे भी दूर हो रहती है. साथ ही  त्वचा मुरझाती नहीं है. इसलिए रोज सुबह उठकर खाली पेट पानी जरूर पीना चाहिए.

नहीं होगा सिरदर्द

कम की लोग जानते होंगे कि खाली पेट पानी से आपको सिरदर्द में आराम मिलेगा. बता दें कि कई बार आपको बहुत तेज सिरदर्द होता है. इसकी वजह होती है आपकी बॉडी में पानी की कमी. यदि आप रोज सुबह खाली पेट पानी पिएंगे तो आपको सिरदर्द की शिकायत से छुटकारा मिल जाएगा.

नहीं महसूस होगी थकान 

खाली पेट पानी पीने से भूख भी बढ़ती है. इसलिए रोज सुबह उठकर एक गिलास पानी जरूर पिएं. इससे आपको नाश्ता करने में कोई परेशानी नहीं होगी और भरपूर नाश्ता करेंगे. इसके साथ ही दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और आप थकान जैसी समस्या नहीं होगी.

पाचन तंत्र रहेगा सही 

इसके साथ ही अगर आप रोज खाली पेट पानी पिएंगे तो इससे आपका पाचन तंत्र सही रहता है, जिन लोगों के पेट में गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें तो रोज सुबह खाली पेट पानी जरूर पीना चाहिए.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button