रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न


रायगढ़ – रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की नयी कार्यकारणी का होटल अंस इंटरनेशनल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गयी थी। जिसमें पी.डी.जी. ए.आर. रोटेरियन रंजीत सिंह सैनी ने वर्ष 2021-2022 के अध्यक्ष रोटे. हितेश सुनालिया, सचिव रोटे. संदीप अग्रवाल (सुनील टायर), कोषाध्यक्ष रोटे. मनोज अग्रवाल (कम्युनिकेशन), सहित नवगठित कार्यकारणी को शपथ दिलाया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.जी.इ. रोटेरियन शशांक रस्तोगी, कार्यक्रम अध्यक्ष व शपथ अधिकारी पी.डी.जी. ए.आर.जी. रोटेरियन रंजीत सिंह सैनी, विशिष्ट अतिथि ए.जी. पायल लाट सहित समस्त अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवल कर किया गया। उसके पश्चात मंच संचालक राजेश डेनियल द्वारा अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया गया। उसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम अध्यक्ष रोटे. ओम प्रकाश मोदी व आशीष अरोरा सहित आगामी अध्यक्ष विजय अग्रवाल (एन.आर.), सुशील रामदास, अजय जैन, अमित अग्रवाल, अविनाश गर्ग, चंचल साहो, दिनेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल (गणगौर), मयंक केडिया, पंकज गोयल, संतोष अग्रवाल, संदीप अग्रवाल (नवदुर्गा), अशोक गर्ग, दिलीप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुनील मित्तल, मनोज अग्रवाल (पार्क एवेन्यू), राहुल अग्रवाल, जोगिन्द्र वर्मा के साथ – साथ नगर के गणमान्य जन ने राष्ट्रगान पर राष्ट्र का अभिवादन कर समाज के प्रति अपने दायित्व को रेखांकित किया। तत्पश्चात रोटेरियन सुशील रामदास अग्रवाल ने क्लब के गठन के समाजसेवी उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में यह क्लब मील का पत्थर साबित होगा। उसके पश्चात चार्टर प्रसिडेन्ट रोटे. डॉ. मनीष बेरिवाल ने सभा को संबोधित करते हुए। क्लब के कार्यों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रोटे. पंकज गोयल ने वर्तमान अध्यक्ष हितेश सुनालिया के जीवन परिचय से सभा को परिचित कराया। तत्पश्चात चार्टर प्रसिडेन्ट रोटे. डॉ. मनीष बेरिवाल द्वारा वर्तमान प्रसिडेन्ट रोटे. हितेश सुनालिया तथा चार्टर सेक्रेटरी रोटे. आशीष महमिया द्वारा वर्तमान सेक्रेटरी रोटे. संदीप अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों को पदभार दिया गया और उसके बाद नवगठित कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों को शपथ अधिकारी व पी.डी.जी. ए.आर. रोटेरियन रंजीत सिंह सैनी द्वारा शपथ दिलाया गया। उसके बाद वर्तमान अध्यक्ष हितेश सुनालिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता पर कार्य करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उसके पश्चात शपथ अधिकारी व पी.डी.जी. ए.आर. रोटेरियन रंजीत सिंह सैनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आशा है कि इस क्लब द्वारा आज के इस विपरीत परिस्थिति में भी समाजसेवा में कीर्तिमान बनाया जाएगा। उसके बाद विशिष्ट अतिथि ए.जी. पायल लाट ने सभा को संबोधित किया। उसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.जी.इ. रोटेरियन शशांक रस्तोगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की असामान्य परिस्थिति में समाजसेवा करना अपने आप में कठिन कार्य है। लेकिन हमें आशा है कि यह क्लब इस परिस्थिति में भी अपने कार्यों से लोगों के बीच स्थान बनाने में सफल रहेगा। उसके पश्चात चार्टर सेक्रेटरी आशीष महमिया ने सभा को संबोधित किया। उसके बाद कार्यक्रम के अंत में वर्तमान सचिव संदीप अग्रवाल ने अतिथियों और उपस्थित गणमान्य जन का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button