रोटरी क्वींस द्वारा शहरवसियों को नि:शुल्क दी जायेगी करोना वैक्सीन
बिलासपुर —:

टीकाकरण दिनांक 27.4.21 दिन मंगलवार से दिनांक 30.4.21 दिन शुक्रवार समय प्रात:10:00 बजें से शाम 5:00 बजें तक 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को किया जायेगा।
टीकाकरण हेतु आधार कार्ड का होना आवश्यक है इसके अलावा अगर पहला डोज लगे 42 दिन हो चुके है तो आप दूसरा डोज़ लगवा सकते है।1 मई से गाइडलाइन आते ही 18+वर्ष की आयु के लोगों का रेजिस्ट्रेशन शुरू किया जायेगा।उक्त जानकारी अध्यक्ष शिल्पी चौधरी,सचिव मनीषा जयसवाल,कोसा अध्यक्ष वन्दना सिंह द्वारा दी गयी ।
टीकाकरण अभियान प्रशासन एवं चिकित्सक टीम के सहयोग से किया जा रहा है।
बेक़ाबू हो रहे वायरस पर लगाम लगाने के लिये रोटरी क्वींस के द्वारा टीकाकरण के अलावा ऑक्सिजन सिलेण्डर,दवाइयाँ,प्लाज़्मा, एम्बुलेंस रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस की पूरी टीम द्वारा बिलासपुर तथा अलग अलग शहरों में उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है ।



