लड़कियों ने मारी बाजी एलॅन्स स्कूल का परचम लहराया

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*लड़कियों ने मारी बाजी एलॅन्स स्कूल का परचम लहराया*
*एलॅन्स पब्लिक स्कूल का कक्षा 10वीं और 12वीं में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
सत्र‌ 2022 में  कक्षा बारहवीं के  वाणिज्य संकाय में – 94.4%, विज्ञान संकाय में – 94.2%, कला संकाय में – 92.4% तथा कक्षा दसवी में 94%. फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
बेमेतरा – 12-05-2023, सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा, 2023 में कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की।
छात्रा प्राची जैन, श्रेया गुप्ता और लक्की टंडन ने वाणिज्य , विज्ञान और कला संकाय में सर्वोच्च अंक हासिल किया।  विभिन्न विषयों में उच्चतम अंकों के साथ:प्राची जैन (गणित के साथ कॉमर्स)- गणित -95, अकाउंटेंसी-95, बिजनेस स्टडीज-96, इकोनॉमिक्स-93 में सर्वाधिक अंक के साथ 94.4 प्रतिशत प्राप्त किया।‌ श्रेया गुप्ता ने (साइंस के साथ आईपी)- 94.2% अंग्रेजी में सर्वाधिक   95अंक, रसायन विज्ञान-95अंक, जीव विज्ञान-93अंक, तथाआईपी में 98‌अंक‌ हासिल किया।
वहीं छात्र लक्की टंडन ने कला संकाय से – राजनीति विज्ञान में उच्चतम अंकों के साथ 92.4% तथा, पीई -96अंक प्राप्त किए।
साइंस स्ट्रीम के अन्य सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की।
हिंदी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली संध्या मेरावी और विनीता सिरमौर छात्राओं ने – 90 अंक , श्वेता बघेल – संगीत में 100 अंक‌ से बाजी मारी।

दसवीं कक्षा के शीर्ष 5 छात्रों का परिणाम इस प्रकार है:
तान्या सलूजा-94%, वर्षा पटेल-93%, अदिति शर्मा-92.4%, ऐश्वर्य नारायण नेताम-92.4% और राजीव टंडन-90.2%‌ हासिल कर विद्यालय का‌ गौरव बढ़ाया है।
रिजल्ट घोषित होने पर स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई.
प्राचार्य डॉ. सत्यजीत होता ने विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आगामी समय में हमें शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों में अच्छे प्रदर्शन के साथ और अधिक सफलता हासिल करनी है। उन्होंने छात्रों की सफलता का पूरा श्रेय सभी अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों को दिया है और सभी छात्रों को उनके सफल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
कमलजीत अरोरा, अध्यक्ष, पुष्कल अरोरा, निदेशक,  सुनील शर्मा, प्रशासक और सभी शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button