अन्यन्यूज़

लड़की से दोस्ती को लेकर झगड़ा, 11 साल के लड़के ने 12 साल के लड़के पर चाकू से 13 बार किया वार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सूरत: गुजरात के सूरत में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 11 साल के एक बच्चे ने उम्र में अपने से एक साल बड़े लड़के को 13 बार चाकू घोंप दिया। सूरत के पांडेसरा इलाके में दोनों बच्चों का झगड़ा एक लड़की से दोस्ती को लेकर हुआ था, जिसकी उम्र 11 साल है। पीड़ित बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का एक लड़की को अपना गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था लेकिन पीड़ित बच्चे ने उसे ऐसा करने से रोका और डांट दिया था। डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया, ‘आरोपी लड़का चौथी क्लास तक पढ़ने के बाद स्कूल छोड़ चुका है, जबकि जख्मी बच्चा मजदूरी करता है। नवरात्रि के पहले दिन लड़की देवी के दर्शन के लिए आई थी। उस समय आरोपी ने उससे बात करने की कोशिश की और उसका नाम पूछा। घायल बच्चे ने कथित तौर पर उसे रोका और डांटा।’

दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी लड़के ने पीड़ित पर पत्थर फेंका। दो दिन बाद मंगलवार को दोनों का फिर आमना-सामना हो गया जब पीड़ित अपने घर के पास कचरा फेंकने गया था। दोनों के बीच बहस होने लगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर हमला शुरू कर दिया। उसने पीड़ित बच्चे के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया। पेट, पीठ, गला, छाती समेत 13 जगहों पर चाकू घोंप दिया।

जख्मी बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, डॉक्टर अब उसे खतरे से बाहर बता रहे हैं। आरोपी बच्चे को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में गुरुवार को पेश किया गया। छोटे बच्चों में इस तरह के झगड़े और वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button