छत्तीसगढ़
लवन में 29 नवंबर को रोहिदास समाज की प्रांतीय सामाजिक बैठक, कई पदाधिकारी होंगे शामिल
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
प्रांतीय रोहिदास समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में प्रांतीय सामाजिक बैठक का आयोजन आगामी 29 नवंबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे लवन में पहली बार किया जाएगा। बैठक में समाज के प्रांतीय पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के अध्यक्षगण एवं सामाजिक बंधु शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ध्रुव कुमार मिर्धा, अध्यक्ष चर्मशिल्पकार बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय मेहरा, अध्यक्ष सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता श्री राधेश्याम रात्रे, अध्यक्ष प्रांतीय रोहिदास समाज छत्तीसगढ़ करेंगे।
बैठक में विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। जिला अध्यक्षगणों में अशोक कुमार सोनवानी (जांजगीर), राजेंद्र रात्रे (बलौदाबाजार), देवेंद्र रैतिया (महासमुंद), सुरेश अजगले (कोरबा), राम गोपाल रात्रे (बिलासपुर), कन्हैया अजगले (रायगढ़), ननकी मिरी (सक्ति), ओम प्रकाश (गरियाबंद) एवं बंशी मिरी (सारंगढ़) सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।
आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रांतीय सामाजिक बंधुओं एवं समाज के लोगों से बैठक में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बैठक का आयोजन प्रांतीय रोहिदास समाज छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है।
