छत्तीसगढ़न्यूज़

चोरी की मोटर सायकल सहित आरोपी गिरफ्तार,

सूरजपुर -आपकी-आवाज -मोहिबुल हसन(लोलो)….. दिनांक 23.05.2022 को ग्राम खर्रा ओड़गी निवासी प्रकाश रजक ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07 मई को ग्राम दवनसरा से शादी का निमंत्रण देकर वापस लौटने के दौरान थकावट व नींद लगने के कारण दर्रीपारा गौशाला के पास अपनी प्लेटिना मोटर सायकल खड़ी कर सो गया सोकर उठा तो देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं था किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 70/22 धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने चोरी के आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में मोटर सायकल चोर की पतासाजी की जा रही थी इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि मोटर सायकल मानपुर निवासी संजय सोनवानी के द्वारा चोरी किया गया है, सूचना पर पुलिस ने संजय सोनवानी पिता दिगम्बर सोनवानी उम्र 28 वर्ष निवासी मानपुर सूरजपुर को घेराबंदी कर उसके घर के पास से पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर चोरी की मोटर सायकल कीमत 60 हजार रूपये का जप्त कर उसे गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली सी.पी.तिवारी, एएसआई धनेश्वर कुशवाहा, भास्कर लकड़ा, आरक्षक भावेश आर्मो, नबीन लकड़ा व दिलपाल कसेरा सक्रिय रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button