
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–18.8.22
लूट कर फरार हुए दोनों आरोपी को पखांजूर पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार…..
पखांजुर@….
दिनांक 17/8/22 को पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिह्वी नं.12 निवासी मतिराम द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दो अज्ञात द्वारा व्यक्ति बीते रात उनके घर आकर भय कारित कर रुपए पैसा,कान की सोने की बाली लूट कर ले गया है पखांजुर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख से मिली जानकारी के अनुसार थाना पखांजुर में अपराध पंजीबद्ध करने बाद पुलिस अधीक्षक कांकेर के द्वारा पखांजूर प्रभारी एम डी देशमुख को शीघ्र ही आरोपी को धड़ पकड़ हेतु निर्देशित किया गया, पखांजूर पुलिस द्वारा घटना अंजाम देने वाले दोनो आरोपी (१) संजय गिरी पिता भंडारी गिरी उम्र 28 साल निवासी बालाघाट हाल पीवी 46,(२) जनार्दन बेलाकी पिता गिरेन बेलाक़ी उम्र 33 साल निवासी पीवी 119 को गिरफ़्तार किया गया जिसके कब्जे से लूटे गए रकम 13,100/ बरामद किया गया तथा पूर्व में किए गए चोरी का सामान एक नग एल ई डी (टी वी), एक नग गैस सिलेंडर व चूल्हा, कड़ाई, स्कूली बेल्ट आदि को भी आरोपी गण के कब्जे से बरामद किया गया है,थाना पखांजूर के इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एम डी.देशमुख के नेतृत्व में उनि सत्यम साहू, सायबर सेल के उनि महेश प्रधान,,सउनि भगवान सिंह ठाकुर, प्रआर नेताम,लिहेंद्र देवांगन आर.यामले, जोसेफ* आदि का सराहनीय योगदान रहा।




