न्यूज़रायगढ़

बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था को सुधरवाये मंत्री उमेश पटेल :- उमेश अग्रवाल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

166 स्कुलो में सभी क्लास के सभी बच्चो को सभी विषयों को पढ़ा रहा केवल एक शिक्षक

ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की दुर्गति देख आत्मानंद की आत्मा भी रोई

पांच पांच विधायक मंत्री की क्षमता पर उमेश अग्रवाल ने लगाया सवालिया निशान

रायगढ़ :- शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के गृह जिले में बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवम खरसिया विधायक उमेश पटेल से मांग करते हुए कहा कि जिले में बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था को अविलंब सुधारे l 166 स्कुलो में केवल एक शिक्षक की मौजूदगी को बड़ी विडंबना निरूपित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा जब शिक्षा मंत्री के गृह जिले का यह हाल है तो प्रदेश की बदहाल स्थिति का अंदाज सहज में लगाया जा सकता है l परीक्षाएं निकट आ गई l ग्रामीण इलाकों के साथ साथ शहर से जुड़े स्कुलो में शिक्षक नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है शिक्षक विहीन स्कूल एवम एकल शिक्षक स्कूलो में पिछले चार सालो से रिक्त पड़े पदों की स्थापना नही हो पाना भूपेश सरकार की बड़ी विफलता है l बिना शिक्षक एवम
एक शिक्षक के भरोसे में चल रहे स्कूलों में शिक्षक के पद खाली है लेकिन सरकारी खजाना खाली होने के कारण इन पदों पर नियुक्ति नही की जा रही lशिक्षकों की मांग पूरी नहीं होने की वजह से आंदोलन धरना और रैली विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है lशिक्षा विभाग की जानकारी के अनुसार घरघोड़ा में 19 खरसिया में 11 तमनार में 15 रायगढ़ में 6 पुसौर 7 स्कूल ऐसे थे जो एकल शिक्षक की व्यवस्था में चल रहे है। धरमजयगढ़ में दो लैलूंगा में दो घरघोड़ा में दो तमनार में एक स्कूल में एक भी शिक्षक ही नहीं है l ऐसे 7 स्कूल हैं पिछले 5 माह से स्कूलों में शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है l सरकार के आदिवासी विरोधी रवैए को उजागर करते हुए उमेश अग्रवाल में कहा धर्मजयगढ़ और लैलूंगा ब्लाक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यही पर सबसे अधिक शिक्षक विहीन स्कूल है l इनकी संख्या धर्मजयगढ़ में 44 और लैलूंगा में 64 है l उमेश अग्रवाल ने कहा नवपस्थ जिलाधीश क्या इस समस्या के तारण हार बनेंगे ? आजादी के अधिकांश समय तक कांग्रेस की सरकार रही और पिछले चार सालो से कांग्रेस की सरकार है l स्कूलों में शिक्षकों को पदस्थापना नही कर पाना जिले के पांच पांच विधायक मंत्री की क्षमता पर सवालिया निशान लगाता है l

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button