अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

सिलसिलेवार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 15 चोरियों रतनपुर पुलिस ने किया खुलासा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

चोरी के सामान एवं चोरी करने में प्रयोग वाहनों सहित 15 लाख रुपए के सामानों की जब्ती

दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
रतनपुर छत्तीसगढ़ – बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पिछले 5 महीनों से लगातार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा एवं एसडीओपी कोटा रश्मीत कौर और थाना प्रभारी रतनपुर हरविंदर सिंह को विशेष निर्देश देकर पतासाजी करने को कहा जिस पर पिछले 20 दिनों से लगातार चोरों के बारे में जानकारी पतासाजी करते हुए रतनपुर की पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

जिसमें एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ जो स्थानीय थे एवं दिन में लोडिंग ऑटो व सवारी ऑटो चलाने के काम किया करते थे। गिरोह का एक सदस्य बिलासपुर के होटल में वेटर का काम भी करता है यह सभी सदस्य, सकरी कोटा रतनपुर तक घूम घूम कर दिन में चोरी करने के ठिकानों का जायजा लेते थे। देर रात में चोरी करते थे दिन और शाम को मौका देखकर सुने घरों का ताला तोड़कर चोरी के सामानों को अपलोडिंग रिक्शावाला, मोटरसाइकिल में चोरी कर ले जाते थे। इस गिरोह के सदस्यों से अनेक अपराधों का सामान बरामद हुआ है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड हरपाल भारद्वाज बिलासपुर जिले में बस और ऑटो रिक्शा में ड्राइविंग करता है। इसके पिता अपनी सास की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। और छोटा भाई सूरज भारद्वाज सवारी ऑटो रिक्शा चलाता है। 2 दिन पूर्व ही सूरज ने अपने बड़े भाई की ससुराल में ही अपनी भाभी के चचेरे भाई के यहां शाम करीब 7:00 बजे के बीच सोने चांदी के जेवरात ओं की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी का सामान बरामदगी हुई है। सभी चोरियों में लगभग 60% सामानों की बरामदगी हुई है क्योंकि आरोपी स्थानीय में पैसा इस तरह था कि इसके ऊपर किसी को शक भी नहीं होता था और बड़ी ही सफाई से चोरी करके चोरी के माल को यह लोग ठिकाने लगा देते थे। किसी भी चोरी को पकड़ना एवं उससे चोरी का माल भी बरामद करना पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। देर से ही सही लेकिन रतनपुर पुलिस को सफलता मिली है।

➡️आरोपियों का नाम (1) हरपाल भारद्वाज पिता इंद्र लाल भारद्वाज उम्र 30 वर्ष कोरबा भंवर रतनपुर (2) सूरज भारद्वाज पिता इंद्र लाल भारद्वाज उम्र 20 वर्ष (3) नवीन उर्फ पप्पू पिता मनीराम उम्र 19 साल कोरबा भवन रतनपुर निवासी (4) अमन कुमार कोसले पिता चंद्रहास कोसले उम्र 19 साल ग्राम सिंगरी निवासी (5) एक नाबालिक बालक।

➡️बरामद की गई सामान
सोने चांदी के आभूषण,15 कुंटल लोहे का सरिया, 8 mm एव 10 mm, fencing tar, मोबाइल फोन,किराना सामान,दो लोडिग रिक्शा एक ऑटो दो मोटरसाइकिल, 55 इंच 24 इंच 20 इंच एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, फ्रिज, स्टेबलाइजर इनवर्टर एग्जास्ट फैन सीलिंग दो मोटरसाइकिल घरेलू सामान गैस सिलेंडर इंडक्शन हीटर और घरेलू बर्तन

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी हरविंदर सिंह, हेमंत सिंह, राजेश्वर छत्रिय, आरक्षक कृष्णा यादव, रामलाल सोनवानी, कृष्णा मार्को और राहुल जगत की विशेष भूमिका रही।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button