वर्जिनिटी टेस्ट में फ़ैल हुई दो बहने तो मिला तलाक, थाने पहुंचा मामला

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ ऐसा हुआ कि सभी के होश उड़ गए। जी दरअसल यहाँ वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने के बाद दो बहनों को ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में उनके पति ने भी उन्हें जाट पंचायत के जरिए तलाक दे दिया है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक जाट पंचायत और आरोपी पतियों के खिलाफ दोनों बहनों ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। अब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एक रिपोर्ट को माने तो पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के पति, उनकी सास और जाट पंचायत के सदस्यों के खिलाफ केस दायर किया है। कहा जा रहा है जाट पंचायत के इन्हीं सदस्यों ने दोनों बहनों को तलाक देने का आदेश सुनाया था। इस मामले में को बीते गुरुवार का बताया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पता चला है कि वर्जिनिटी टेस्ट करवाने वाली दोनों बहनें कंजरभाट समुदाय से हैं। दोनों की शादी 27 नवंबर, 2020 को कोल्हापुर में रहने वाले दो लड़कों से हुई थी। उसके बाद दोनों का वर्जिनिटी टेस्ट हुआ जो लड़कों के समुदाय की परंपरा है।

दोनों की शादी के बाद ससुराल में दोनों बहनों का अलग-अलग बेडरूम में वर्जिनिटी टेस्ट किया गया, जिसमें दोनों फेल हो गई। उसके बाद आरोपियों ने दोनों बहनों पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं दूसरी तरफ दोनों बहनों के पति ने कहा कि शादी से पहले ही वो किसी और से संबंध बना चुकी हैं। यह सब होने के बाद दोनों पति-पत्नी में झगड़ा बढ़ गया और बात तलाक तक पहुंच गई। अंत में दोनों बहनों को घर से निकाल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button