विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन पीजी कॉलेज बेमेतरा में 6 मार्च को होगा

1 Min Read

बेमेतरा=विकसित भारत युवा संसद 2026  में भाग लेने के लिए जिला बेमेतरा के 18-25 साल के युवा mybharat portal लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन 5 मार्च 2026 तक कर सकते हैं। पात्र युवाओं को 6 मार्च 2026 को जिला स्तर पर शासकीय पीजी कॉलेज बेमेतरा में उपस्थित होकर 3 मिनट में अपना विचार रखना होगा। विचार रखने का विषय है — आपातकाल के 50 वर्ष.. भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख निर्णायकों द्वारा चयनित प्रथम 5 युवाओं को राज्य विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में अपना विचार साझा करना है।वहां पर चयनित प्रथम 3 युवाओं को देश के संसद में जाकर अपना विचार रखने का अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम के लिए शासकीय पीजी कॉलेज बेमेतरा को जिला स्तरीय नोडल संस्था बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment