छत्तीसगढ़न्यूज़

विधानसभा निर्वाचन में लापरवाही बरतने पर एसडीओ देवेंद्र सिंह को किया निलंबित

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

विधानसभा निर्वाचन में लापरवाही बरतने पर एसडीओ निलंबित

बेमेतरा 6 नवंबर2023/-  कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री पी .एस.एल्मा ने  लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी एसडीओ देवेंद्र सिंह को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के  कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस आशय के आदेश कलेक्टर श्री एल्मा द्वारा जारी कर दिये है। विधानसभा आम निर्वाचन  सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (विद्युत एवं यांत्रिकी)  श्रीं देवेंद्र सिंह को मतगणना स्ट्रांग रूप में विद्युत व्यवस्था करने हेतु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था लेकिन उनके द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया गया।वे निर्देशों के बावजूद 3 से 5 नवंबर तक बिना अनुमति मुख्यालय में अनुपस्थित पाए गए जिससे निर्वाचन कार्य बाधित हुआ । कलेक्टर  श्री एल्मा ने अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग( विद्युत एवं  यांत्रिकी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय बेमेतरा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियम अनुसार निलंबन अवधि में निर्वहन भत्ता की पात्रता होगी।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button