विधायक जशपुर विनय भगत ने डूमरकोना पहुँचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता राशि सौपी
जशपुरनगर 05 मई 2021/
[img-slider id="274450"]
विधायक जशपुर श्री विनय भगत ने विकासखंड बगीचा के तहसील सन्ना के ग्राम डूमरकोना पहुँचकर विगत दिवस आकाशीय गाज से हुई आकस्मिक मौत के कारण संतृप्त परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना प्रदान की एवं 4-4 लाख सहित कुल 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि सौपी। जिसके अंतर्गत मृतक दीपक एवं रूपेंद्र पिता देवनाथ एवं मृतक नंदलाल पिता पुकला राम शामिल है। विधायक ने मृतकों के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकग्रस्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनो को धैर्य बनाये रखने के लिए सांत्वना दिया। इस अवसर पर एसडीम बगीचा सुश्री ज्योति बबली कुजूर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



