विशेष स्वास्थ्य शिविर अभियान का हुआ आयोजन…

जशपुर जिला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के सरधापाठ उप स्वास्थ्य केंद्र एवं रौनी उप स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत सरधापाठ उप स्वास्थ्य केंद्र के कुल ओपीडी 80 रहा जिसमे 27 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। 08 HRP गर्भवती महिला का जांच किया गया।
रौनी उप स्वास्थ्य केंद्र के कुल ओपीडी 55 रहा जिसमे 15 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। 05 HRP गर्भवती महिला का जांच किया गया। बाकी सामान्य ओपीडी रहे।
HPV वैक्सीनशन में सरधापाठ उप स्वास्थ्य केंद्र के कुल 05 एवं रौनी उप स्वास्थ्य केंद्र 10 किशोरी बालिकाओं को वैक्सीनेट किया गया। सास बहु सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी साधनों का उपयोग और लाभ बताते हुए सरधापाठ उप स्वास्थ्य केंद्र के कुल 70 एवं रौनी उप स्वास्थ्य केंद्र 40 हितग्राहियों को नई पहल किट वितरण किया गया।
इस शिविर में विकासखण्ड कार्यक्रम अधिकारी सूर्यरत्न गुप्ता बीपीएम, डॉ. प्रतीक्षा कुजूर – एमओ, मेघ श्याम – एमएलटी, अनिता पैंकरा – कॉउंसलर, संतोषी – पीवीटीजी स्टाफ नर्सताराचंद खुटे – सेक्टर प्रभारी, रीठु राम – सुपरवाइजर संजीव – जेएसए
तथा संबंधित सीएचओ, आरएचओ, एमटी व मितानिन सभी का विशेष सहयोग रहा।

Back to top button