थलसेना अग्निवीर भर्ती आवेदन तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल 2026 तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, उम्मीदवारों को मिला अतिरिक्त समय

भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर सैनिक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। अब इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन प्रक्रिया सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से पूरी की जाएगी।


अग्निवीर भर्ती में कई पद शामिल, 8वीं से 12वीं पास तक कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस, धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।
उम्मीदवार की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई तथा इंजीनियरिंग डिप्लोमा तक रखी गई है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।


जून 2026 में संभावित ऑनलाइन परीक्षा, चयन प्रक्रिया होगी चरणबद्ध

अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और सीने की माप पद के अनुसार निर्धारित की गई है। ऑनलाइन परीक्षा जून 2026 में संभावित है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर और जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

 

Back to top button