
व्यापम मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026: समय बदला, अब सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा
रायगढ़, 21 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के समय में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
पहले से एक घंटा पहले होगी परीक्षा
पूर्व निर्धारित समय 11 बजे की जगह अब परीक्षा 10 बजे से शुरू होगी। सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि संशोधित समय की जानकारी अभ्यर्थियों तक व्यापक रूप से पहुंचाई जाए।
9:30 बजे बंद होगा परीक्षा केंद्र का गेट
निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
करीब 2.47 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को राज्य के 16 जिलों में आयोजित होगी, जिसमें लगभग 2 लाख 47 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। हालांकि अभ्यर्थी सभी 33 जिलों से परीक्षा में भाग ले रहे हैं।
समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पहुंचें, ताकि फ्रिस्किंग और पहचान पत्र सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
ड्रेस कोड और नियम सख्त
परीक्षा में हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनना अनिवार्य रहेगा। गहरे रंग के कपड़े प्रतिबंधित हैं। धार्मिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त जांच के लिए पहले पहुंचना होगा।
इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, पर्स, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। अभ्यर्थियों को केवल चप्पल पहनकर आने और काला या नीला बॉल पेन लाने के निर्देश दिए गए हैं।
अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी


