शर्मनाक : बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद फोड़ीं आंखें, नाजुक अंगों पर डंडों से प्रहार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दरिंदों ने बुजुर्ग महिला का गैंगरेप कर दिया। महिला के विराध पर दरिंदों ने आंखें फोड़ दीं। यही नहीं हैवानों ने जबड़ा भी तोड़ दिया और नाजुक अंगों पर डंडों से कई प्रहार किए। जब तक आसपास के लोग पहुंचते तक दरिंदे घर में लूटपाट कर फरार हो गए। महिला को नाजुक हाल में कानपुर रेफर कर दिया गया है।

कन्नौज के सदर कोतवाली के एक गांव में बुजुर्ग महिला में घर में सो रही थी इस बीच कई बदमाश घर में घुस गए। दरिंदों ने पहले महिला से गैंगरेप किया। विरोध करने पर महिला की आंखें फोड़ दीं। दरिंदों ने महिला पर डंडों पर हमला कर जख्मी कर दिया। इसी बीच बेटा भी जग गया, शोर मचाने लगा। लोग मदद के लिए पहुंचते तब तक दरिंदे लूटपाट कर भाग निकले। रात को ही बेटा जख्मी मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर प्राथमिक इलाज कर कानपुर के लिए रेफर कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button