अन्य

तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने छह लोगों को रौंदा, हादसे में तीन लोगों की मौत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

indor : शहर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहे पानी के टैंकर ने छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दस साल की बच्ची भी शामिल है। तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना तेजाजी नगर की है। तेज गर्मी के कारण सड़क किनारे कुछ लोग बैठे थे। इसी दौरान पानी से भरा टैंकर तेज रफ्तार से आया और पेड़ के नीचे बैठे लोगों को रौंद दिया। सभी लोग एक ही परिवार के थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। तेज गर्मी से बचने के कारण रास्ते में पेड़ के नीचे बैठे थे। इस हादसे में दस साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना के बाद टैंकर चालक भाग गया। फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम अनिता पति लखन, सारिका उर्फ छोटी पिता गबरू और गबरू पिता महताब है। ये भीकनगांव और खंडवा के हैं। पुलिस जांच कर रही है

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button