देश विदेश

शादी से पहले दूल्हा हुआ कोरोना संक्रमित, मौलवी ने कराया ऑनलाइन निकाह

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

जम्मू: अभी तक आपने ऑनलाइन शॉपिंग व पढ़ाई के बारे में ही ज्यादातर सुना होगा लेकिन कोरोना की वजह से अब ऑनलाइन निकाह (Online Nikah) की परंपरा भी रूटीन बन जाएगी. ऐसा शायद ही किसी ने सोचा होगा. हालांकि जम्मू (Jammu) संभाग के रियासी जिले में ऐसा हुआ है.

कोरोना संक्रमित निकला दूल्हा

दरअसल रियासी जिले में निकाह से कुछ दिन पहले ही दूल्हा कोरोना (Coronavirus) संक्रमित पाया गया था. उसे होम आइसोलेट होना पड़ा. ऐसे में दूल्हा घोड़ी चढ़कर शादी करने तो नहीं जा पाया लेकिन दुल्हन के घर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दूल्हे को जोड़कर मौलवी ने ऑनलाइन निकाह पढ़वा दिया.

घर में किया गया आइसोलेट

जानकारी के मुताबिक रियासी जिला के कोटला गांव के रहने वाले मनीर का निकाह बंधार पंचायत के पनासा गांव की रजिया बीवी से 8 अप्रैल को होना तय हुआ था. मनीर शिवखोड़ी ट्रैक पर घोड़ा चलाता है. पिछले कुछ दिन से शिव खोड़ी ट्रैक पर घोड़ा चलाने वालों की कोरोना जांच की जा रही है. मनीर की भी जांच हुई तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया. मनीर को तुरंत होम आइसोलेट कर दिया गया.

निकाह टालने पर बनी सहमति 

होम आइसोलेशन के 13वें दिन 8 अप्रैल को उसे घोड़ी चढ़कर दुल्हन के घर पनासा में बारात लेकर जाना था लेकिन कोरोना  (Coronavirus) संक्रमित तथा होम आइसोलेट होने की वजह से ऐसा संभव नहीं दिख रहा था. दुल्हन पक्ष को भी इस बारे में पता चला तो दोनों पक्ष चिंता में पड़ गए. दोनों तरफ से शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. आपसी सोच

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button