छत्तीसगढ़

रायपुर : शिकायतों का होगा तुरंत निराकरण, इन नबंरों पर सीधे महापौर से होगी बात, राजधानी में शुरू होने जा रहा मोर महापौर-मोर द्वार’ कार्यक्रम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुरः रायपुर नगर निगम शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार नए-नए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शहर में ‘मोर महापौर-मोर द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसमें नागरिकों की शिकायतों और सुझावों का तुरंत निराकरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम में 27 जून से 1 अगस्त तक चलेगा और एक दिन में दो वार्डों में निगम की टीम जाएगी।

वहीं लोगों के सुझाव और शिकायतों के लिए मोबाइल नंबर 9111666201 और 9301953201 जारी किया गया है। इस नंबर के जरीए सीधे महापौर से चर्चा कर सकेंगे।

इधर, निगम शहरवासियों को एक छत के नीचे कई सुविधाएं मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए उपलब्ध कराने की कोशिश की है। इसे अभी सिर्फ जोन 4 में लागू किया गया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इसे पूरे रायपुर शहर में लागू किया जाएगा।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button