कांवड़ियों पर हमला कर सकते हैं कट्टरपंथी, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली:
रेलवे बोर्ड को भी खतरे की आशंका के मद्देनज़र ट्रेनों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि एडवाइजरी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी किस्म के खतरे से निपटने के लिए बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाना चाहिए। बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को हिंदू महीने श्रावण के पहले दिन कांवड़ यात्रा का श्री गणेश हुआ, जिसमें भगवान शिव के भक्त बड़ी तादाद में गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे।
कोरोना वायरस महामारी के चलते दो साल के अंतराल के बाद कांवड़ यात्रा हो रही है। अधिकारियों का अनुमान है कि लगभग एक पखवाड़े तक चलने वाले मेले के दौरान कम से कम चार करोड़ कांवड़िये हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगाजल लेने पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों के कांवड़िये हरिद्वार और ऋषिकेश जाते हैं और गंगाजल एकत्रित करते हैं और अपने घर वापस लौटकर मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक हैं।




