मनोरंजन

‘कमर 24 इंच और छाती 36 होने पर मिलता था काम’, काजोल का चौकाने वाला खुलासा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

काजोल अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हैं।

काजोल ने हमेशा खुलकर बात की है और वह अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं। आपने देखा होगा वह हर मुद्दे पर बेधड़क अपनी राय देती हैं। अब हाल ही में काजोल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए कहा कि,

‘इस प्लेटफॉर्म ने कई एक्टर्स का गेम चेंज किया है।’

इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड का फिजिकल अपीयरेंस को लेकर ऑबसेशन को लेकर भी बात की।

जी दरअसल काजोल ने कहा कि, ‘पहले फिल्मों का सक्सेसफुल होना आसान था क्योंकि सिनेमहॉल ही एंटरटेनमेंट का एक माध्याम था।’ इसी के साथ एक्ट्रेस को अब लगता है कि ओटीटी ने अब गेम काफी बदल दिया है। जी हाँ और उन्होंने कहा- ‘कई एक्टर्स को एक्सपोजर करने को मिल रहा है और आज सभी के पास काम है।’

इसी के साथ काजोल ने आगे कहा कई ऐसे शानदार एक्टर्स हैं जिन्हें स्टेज मिला और प्लेटफॉर्म मिलने पर वे अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। वो अपने हक से स्टार्स बन रहे हैं भले ही उनकी कमर 24 इंच नहीं हो या छाती 36 या 46 नहीं है। इसके अलावा काजोल जो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं उन्होंने कहा, ‘पहले वहीं लोग फेमस होते थे जो बड़े पर्दे पर नजर आते थे। अब आप किसी भी चीज के लिए फेमस हो सकते हो, अपने बाल बनाने के तरीके से या नाखून। आज फेमस होने के कई तरीके हैं। फेम शब्द ही आज कल बहुत आम हो गया है। कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी पूरी जिंदगी दिखा देते हैं और 24 घंटे यही करते हैं। आधे समय वे स्क्रीन पर होते हैं और आधे समय सोशल मीडिया पर।’

इसी के साथ काजोल अपने शब्दों को क्लीयर करते हुए यह भी कहती नजर आईं कि वह इस चीज की बुराई नहीं कर रही हैं। ये अच्छी बात है कि वे अपना समय और एनर्जी को इतना बांटते हैं। लेकिन इससे स्टार्डम भी गिरता है। अगर आप किसी को सोशल मीडिया पर दिखोगे तो कोई आपको देखने स्क्रीन पर क्यों जाएगा। जल्द ही आप काजोल को फिल्म द लास्ट हुर्रा में देखने वाले हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button