11th March 2026
अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

संकट की इस घड़ी में हम सबको सहयोग देना होगा -सांसद गोमती साय…..

कोरोना संक्रमण की सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली, आम जनता से  मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील

जशपुरनगर 13 अपै्रल 2021/रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने आज मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से कोरोना संक्रमण सुरक्षा और उपाय और तैयारी के संबंध में जानकारी ली। आॅनलाइन से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, श्री कृष्णा राय, श्री ओम प्रकाश सिन्हा, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी सुथार उपस्थित थे ।
सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा संकट की इस घड़ी में हम सबको को मिलकर सहयोग प्रदान करना होगा साथ ही जरूरत मंद मरीजों की सहायता करनी होगी ताकि कोरोना संक्रमण से सभी को मुक्त किया जा सकेे। उन्होंने जशपुर जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित बचाने की तैयारी के संबंध में समीक्षा की । उन्होंने कहा कि जरुरत मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंस का पालन करें और कोरोना के लक्षण होने पर तत्काल टैस्ट कराए ताकि ईलाज सही समय पर मिल सके कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों को आग्रह किया कि हम सबको सहयोग करना होगा । और मरीजों को मदद पहुचानी होगी ।
उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में लगभग 1 एक लाख 79 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया । इनमें से 6 हजार 8 सौ 74 लोग पाजिटिव आए हैं । और 4 हजार 9 सौ 95 लोग ठीक हो गए हैं । वर्तमान में 1848 एक्टीव मरीज है । और मरीजों के लिए 1055 बैड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । जिला अस्पताल के एम सी एच अस्पताल में 75 आक्सीजन युक्त सुविधा के साथ बैड उपलब्ध हैं । आईसीयू में 9 बैड और 6 वैलटीनेटर की भी सुविधा उपलब्ध है । उन्होंने बताया कि पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 आक्सीजन युक्त बैठ उपलब्ध है ।साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच  पांच आक्सीजन युक्त बैड सुविधाएं दी गई है। उन्होंने बताया कि कान्टैक्ट ट्रैसिग के लिए जिले में 41 टीम कार्य कर रही है। और हर दो घंटे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। मास्क नहीं लगाने वाले 3331 लोगों पर कार्रवाई की गई है और 71 हजार 590 रुपए का चलान काटा गया है। चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाले लोगों का चैकिंग किया जा रहा है और उन्हें 7 दिन के लिए क्वारेईंटाइन में रखा जा रहा है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी सुधार ने बताया कि अभी स्वास्थ्य विभाग के पास 126 रिमिडी इंजेक्षन टिकाकरण के लिए उपलब्ध हैं मांग के अनुसार अतिरिक्त दवाई की मांग की जा रही है।

Related posts

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र की सूचना के बाद भी 24 घंटे तक लटकती रही लाश…. शासन प्रशासन बेपरवाह

ADMIN DESK

हेलमेट के प्रति जागरूकता के लिए पुलिसकर्मियों ने निकाली हेलमेट रैली, राहगीरों को समझाश के साथ दिया गया फूल…..

Aapki Aawaz

Budget 2022-23 : पूर्व सीएम ने की बजट की जमकर तारीफ, कहा- इस बजट में 25 साल का ब्लू प्रिंट, समावेशी विकास का संकल्प और मजबूत होगा…

Aapki Aawaz

Leave a Comment