छत्तीसगढ़न्यूज़

संकेतिक बोर्ड से वाहन चालक हो रहा है भ्रमित औचित्यहीन स्थान पर लगा दिया गया बोर्ड

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सुरजपुर- आपकी-आवाज़/मोहिबुल हसन/(लोलो)……दतिमा चौक से गुजरे मार्गों पर लगे सांकेतिक बोर्ड पर गलत जानकारी दर्ज है और औचित्यहीन स्थान पर लगा दिया गया है बोर्ड दतिमा मुख्य चौक पर लगाई जानी थी लेकिन चौक से काफी दूरी पर लगा दी गई है। इससे यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। कुछ महीनों पहले बिश्रामपुर व दतिमा के कुन्दा बस्ती जाने वाली मार्ग के समीप गलत सांकेतिक बोर्ड लगा दिया है।

ज्ञात हो कि डेव्हलपमेंट कापोर्रेशन लिमिटेड के द्वारा बोर्ड लगवाई गई है। बोर्ड में कुन्दा बस्ती वाले मार्ग को अंबिकापुर मार्ग को बता दिया गया है व जहां से मार्ग ही नहीं गई है वहां को बैकुंठपुर व सूरजपुर मार्ग बता रही है। वाराणसी जाने वाली मार्ग भी गलत है। किलोमीटर भी गलत अंकित है। कई बार रास्ता भटकने के कारण उनके समय का अपव्यय भी हो रहा है। बोर्ड लगे होने के कारण सामान्यतः बाहरी वाहन चालक उन पर विश्वास करके रास्ता भटक रहे हैं। उन्हें क्या पता कि दिशा बताने वाले बोर्ड ही गलत लगाए गए हैं। सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है जब दूर-दूर तक बोर्ड की गलत जानकारी पर राय देने वाला कोई नजर नहीं आता। इससे यहां से निकलने वाले वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति निर्मित होती है। कई बार वाहन चालकों को अम्बिकापुर की तरफ जाना होता है लेकिन बोर्ड पर दर्ज चिन्ह को देखकर व कुन्दा से गागीकोट होते हुए बिश्रामपुर की तरफ चले जाते हैं। काफी दूर गलत रास्ते पर जाने के बाद जब उन्हें अपनी गलती का अहसास होता है। तब उन्हें वापस आना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों का पैसा और समय बर्बाद होता है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button