संबंध बनाने के लिए महिला ने बनाया लड़की पर दबाव, बोली- ‘तुम इच्छा पूरी कर दो वरना…’

मुंबई: आजकल बढ़ते चले जा रहे अपराध के मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। एक तरफ कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है वहीं दूसरी तरफ अपराध भी बढ़ रहे हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह जलगाव जिले के एक गाँव का है। यहाँ एक महिला ने दूसरी महिला से कहा, ‘वो तुम्हे लाइक करता है, तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता है। तुम उसकी इच्छा पूरी कर दो वरना तुम्हारे घरवालों को हम ये बताएंगे कि तुम्हारा उसके साथ शारीरिक संबंध हो चुका है और तुम्हारी इज्जत हर जगह उछाल देंगे।’

यह सुनकर दूसरी महिला के होश उड़ गए। इस मामले में मिली जानकारी के तहत पीड़िता की उम्र 18 साल है और उसका महिला के घर आना-जाना था। जी दरअसल महिला पर पीड़िता के घरवालों को भरोसा था, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि सभी के होश उड़ गए। इस मामले में महिला ने अपनी पहचान के एक लड़के के साथ पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मामले में आरोपी का नाम विवेक महेंद्र मराठे (20, हरिविट्ठल नगर) है जिसपर एमआईडीसी पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है। वहीं आरती सचिन महाजन (शहापुर) को भी आरोपी बनाया गया है। खबरों के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ शनिवार रात को केस दर्ज किया गया और रविवार को इन दोनों को अरेस्ट किया गया। उसके बाद इन दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मराठे को 13 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में और आरती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

क्या है पूरा मामला- जी दरअसल 18 साल की एक लड़की अपने परिवार के साथ रहती है। लड़की की पहचान आरती सचिन महाजन नाम की महिला से थी। बीते 7 अप्रैल को रात 11 बजे के करीब लड़की अपने घर में अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरती महाजन ने लड़की से कहा कि ‘विवेक मराठे तुम्हें पसंद करता है। वो तुम्हारे साथ शारिरिक संबंध बनाना चाहता है। तुम इसके लिए राजी हो जाओ वरना मैं तुम्हारे माता-पिता को यह बताऊंगी कि तुमने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।’ यह धमकी देकर आरती महाजन ने इस युवती को विवेक मराठे के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद विवेक मराठे ने किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अंत में महिला ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button