छत्तीसगढ़न्यूज़

संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने देशदेखा का अवलोकन किया, स्व सहायता समूह की महिलाओं के हाथों से तैयार धूतरू रोटी का स्वाद चखा

कमिश्नर अंलग देशदेखा की सुंदर और मनोरम दृश्य देखकर आनंदित हो गए

जशपुरनगर 21 जनवरी 2023/संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज जशपुर जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देशदेखा का अवलोकन किया इस अवसर पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कमिश्नर डॉ अलंग ने स्व सहायता समूह के द्वारा तैयार स्थानीय पकवान धूतरू रोटी का स्वाद चखा और महिलाओं से इसकी विधि की जानकारी ली महिलाओं ने बताया कि कोहड़ा, उड़द दाल, चावल और राहड़ दाल के साथ बनाया जाता है। और सरई पत्ता और रन पावर पत्ता के साथ लपेट कर भाप में पकाया जाता है।कलेक्टर डॉ मित्तल ने बताया की पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए देशदेखा में पानी, बिजली, सौलर, सड़क की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ कैम्पिग की भी सुविधा दी है। उन्होंने बताया कि देशदेखा पर्यटन स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से सीधे जोड़ा गया है। और बाहर से आने वाले पर्यटकों को नाश्ता और भोजन भी उपलब्ध कराया जाता हैं। जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए देश देखा में रहने के लिए कैम्प भी लगाया गया है। सौरभ सिंह ने बताया की देशदेखा में पर्यटक  को एक दिन रुकने का  999 रुपए में शाम का नाश्ता, रात का खाना और सुबह का नाश्ता की सुविधा दी जाती हैं। साथ पर्यटकों को आस पास का वाटर फाल का भी अवलोकन करवाया जाता है।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button