सक्सेस मंत्र : जीवन में सफल होने के लिए संघर्षों का सामना करना जरूरी है

हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। सफलता हासिल करने के लिए संघर्षों का सामना करना ही पड़ता है। सफलता उसी व्यक्ति को मिलती है जो कठिनाइयों का सामना कर आगे बढ़ता रहता है। जीवन में सफल होने के लिए संघर्षों का सामना करना बहुत जरूरी है। किसी की मदद लेकर जीवनभर सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। अगर हम जीवन में संघर्ष नहीं करेंगे तो हम कमजोर हो जाएंगे। संघर्ष व्यक्ति को मजबूत बनाते हैं। संघर्षों का डटकर सामना करने वाला व्यक्ति ही जीवन के हर पड़ाव पर सफलता प्राप्त करता है। आइए आज हम आपको एक कहानी के माध्यम से समझाते हैं, जीवन में संघर्ष करना कितना जरूरी है।खेल रहा था, तभी उसे वहां पर एक तितली का खोल दिखाई दिया। उस लड़के ने देखा कि तितली उस खोल से बाहर निकलने का प्रयास कर रही है, परंतु निकल नहीं पा रही है। वह लड़का देखता रहा कि तितली उस खोल से बाहर निकलने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है, लेकिन हर बार असफल हो जा रही है। जब बहुत देर हो गई और तितली उस खोल से बाहर नहीं निकल पाई तो लड़के को उस तितली पर दया आने लगी। उसने उस तितली की मदद करने की सोच ली। वह लड़का उस तितली की मदद करने लगा। उस लड़के ने तितली के खोल को तोड़ दिया और तितली को बाहर निकाल दिया। तितली ने बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। लड़का कहानी- एक बार एक छोटा लड़का एक पेड़ के पास बड़ा दुखी हुआ कि उसने तितली की मदद की फिर भी तितली मर गई। लड़के के ये समझ नहीं आया कि तितली कैसे मर गई। वह घर गया और घर जाकर उसने यह बात अपनी मां को बताई। तब मां ने लड़के से कहा कि अगर तुम उस तितली की मदद नहीं करते तो वह नहीं मरती। तुम्हें उसे खोल से बाहर नहीं निकालना चाहिए था। वह तितली खुद संघर्ष कर खोल से बाहर निकल जाती। संघर्ष ही प्रकृति का नियम है। खोल से बाहर आने के लिए तितली को जो संघर्ष करना पड़ता, उससे उसके पंखों और शरीर को मजबूती मिलती। तुमने तितली के पंखों और शरीर को मजबूत नहीं होने दिया जिस वजह से वो मर गई। अगर तुम तितली की मदद नहीं करते तो वो संघर्ष करती जिससे उसके पंख और शरीर मजबूत हो जाते है और वो आकाश में उड़ पाती।सीख : जीवन में सफलता हासिल करने के लिए संघर्ष करना ही पड़ता है। संघर्ष करने से ही व्यक्ति मजबूत बनता है।  

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button