न्यूज़बॉलीवुड

सपना चौधरी ने अपनी नशीली आंखों से बनाया फैंस को दीवाना, वायरल हुआ फोटोशूट का ये वीडियो

नईदिल्ली: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने फैंस के लिए आए दिन सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. जिसके जरिए फैंस को सपना की लाइफ और प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी मिलती रहती है. सपना आजकल अपने कई फोटोशूट साझा कर रही है. हाल ही में उन्होंने एक और फोटोशूट कराया है जिसकी झलक सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए शेयर की है.

सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें आप देख सकते हैं कि सपना अपनी नशीली आंखे दिखा रही हैं. वह एक दुल्हन की तरह सजी हुई हैं. सपना ने बेहद ही खूबसूरत गुलाबी रंग का लहंगा पहना है. जिसमें सपना का दुल्हन लुक खूबसूरत लग रहा है.

लहंगे के साथ-साथ सपना की ज्वैलरी भी बहुत खूबसूरत है. इस वीडियो को साझा करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा आंखें से नशीली मेरी. बता दें कि दरअसल, ये सपना के नए प्रोजेक्ट की शूटिंग है. सपना वीडियो में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना लखमीचंद की टेक रिलीज हुआ है. सपना के बाकी गानों की तरह ये गाना भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button