अन्यन्यूज़

सब-इंस्पेक्टर की लाश किराए के मकान में मिली, बदबू आने पर हुआ खुलासा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

महाराष्ट्र। मुंबई के नेहरू नगर पुलिस थाने से जुड़ी एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर का शव उनके घर में मिला। बुधवार देर शाम पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर का नाम शीतल एडके है, जो कामगार नगर की शरद को-ऑपरेटिव सोसाइटी की 5वीं मंजिल पर किराए पर रहती थीं।

शीतल पिछले डेढ़ साल से सिक लिव पर थीं। पड़ोसियों द्वारा जब उनके कमरे से बदबू आने की जानकारी दी गई, तो पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद ली और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। पुलिस जैसे ही घर में दाखिल हुई तो शीतल का शव किचन में पड़ा मिला।

शव पूरी तरह गल चुका था। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है। फिलहाल फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नेहरू नगर पुलिस ADR के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button