
सरकारी नौकरी: डाक विभाग में 38,926 पदों पर बंपर भर्ती, नहीं देना होगा परीक्षा, देखें डिटेल
नौकरी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक विभाग में 38,926 पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपको ये जानकार बेहद खुशी होगी कि 10वीं क्लास युवा भी अप्लाई कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन में कई और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार 05 जून तक इस भर्ती के लिए आवेदन दर्ज कर सकते हैं। वहीं सभी पदों के लिए उम्मीदवार को साइकिल चलाना भी आना चाहिए। उम्मीदवार को अपनी स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।
नोटिफिकेशन के अनुसार ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000/- रुपए और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000/- रुपये मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा।
नहीं होगी परीक्षा
India Post Recruitment 2022 : आप ये जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे कि उम्मीदवार का चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। बल्कि एक कम्प्यूटर जनरेटेड मेरिट लिस्ट के माध्यम से चयन किया जाएगा। बता दें कि 02 मई से शुरू हो चुके हैं और 05 जून तक जारी रहेंगे। ऐसे में जरूरी है कि इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन जमा कर दें। नहीं तो ऐसा मौका दूबारा नहीं मिलेगा। यहां जरूरी है कि उम्मीदवार नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें।
