छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

सरप्राइज चेक : एडिशनल एसपी ने सुरक्षा बलों के साथ किया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण…..

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर लिया जा रहा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा….

रायगढ़* । 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में राम लाला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित होना है । कार्यक्रम को लेकर व्ही.व्ही.आई.पी./ व्ही.आई.पी. के आगमन के साथ विभिन्न प्रांतों से लोगों की अयोध्या आवाजाही बनी हुई है । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर आज 19 जनवरी के सुबह एडिशनल एसपी संजय महादेवा द्वारा ट्रैफिक डीएसपी रमेश कुमार चंद्रा, टीआई जूटमिल राम किंकर यादव एवं थाना कोतवाली, जूटमिल, ट्रैफिक थाना के बल को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम के साथ रायगढ़ रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । मौके पर एडिशनल एसपी ने ट्रैफिक डीएसपी, थाना प्रभारी जूटमिल और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संबंधी आवश्यक निर्देश दिए । एडिशनल एसपी बताए कि 22 जनवरी श्री राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर एहतियातन जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में आने जाने वाले लोगों की जांच बढ़ा दी गई है जो आगे 22 जनवरी तक लगातार जारी रहेगा ।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button