सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम छुरा आज आयोजित

भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज

छुरा =छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज छुरा परी क्षेत्र के तत्वाधान में सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की जयंती समारोह 26 दिसंबर दिन रविवार को सिन्हा समाज भवन स्टेट हाउस छुर के सामने आयोजित होगी। जिसमें मुख्य अतिथि बतौर दीनू राम सिन्हा-जिला अध्यक्ष कलार समाज, अध्यक्षता शिवलाल सिन्हा-मंडलेश्वर छुरा परिक्षेत्र, विशिष्ट अतिथि पुष्पांजलि सिन्हा, तुलसीराम सिन्हा मंडलेश्वर परिक्षेत्र देवभोग, दसरूराम सिन्हा मंडलेश्वर परिक्षेत्र मैनपुर, नंदकुमार सिन्हा मंडलेश्वर परिक्षेत्र गरियाबंद राम लाल सिन्हा मंडलेश्वर परिक्षेत्र राजिम, ओमप्रकाश सिन्हा मंडलेश्वर परिक्षेत्र फिंगेश्वर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सुबह 9 बजे पूजा अर्चना प्रातः 10 बजे कलश यात्रा, दोपहर 1 बजे भोजन प्रसाद 2 बजे अतिथि स्वागत उदबोधन होगा। उक्त कार्यक्रम में सभी सामाजिक बंधुओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज परिक्षेत्र छुरा ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button