छत्तीसगढ़

सामुदायिक भवन भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन आज लवन में 

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
नगर पंचायत लवन के वार्ड क्रमांक 15 (खम्हरिया) में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार, 27 जनवरी 2026 को शाम 6.30 बजे किया जाएगा।
 कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं वार्डवासियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसडोल विधानसभा के विधायक  संदीप साहू होंगे, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में नगर पंचायत लवन के अध्यक्ष  शिवमंगल सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्रीमती गंगेश्वरी महेश कुर्रे करेंगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सामुदायिक भवन का निर्माण वार्डवासियों की सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। भवन निर्माण से वार्ड में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
फागुलाल

फागुलाल

REPORTER
Back to top button