न्यूज़रायगढ़

“सावित्री नगर कॉलोनी”में बीती रात चोरों ने फिर बोला धावा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभाठा:-जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकाबहालल के सामने जिंदल एम्प्लॉई के लिए बने सावित्री नगर कॉलोनी अब चोरों को लिए स्वर्ग बनता जा रहा है। बीती रात चोरों ने एक बार फिर सावित्री नगर कॉलोनी में धावा बोला है। महीने भर के बाद यह चोरी की दूसरी वारदात है। इससे पहले चोरों ने एक ही रात में 5 मकान के ताला को तोड़ते हुए लगभग करोड़ों रुपए नकदी व जेवरात ले उड़े थे। पुलिस अभी पुराना मामला सुलझा ही नहीं पाई है। चोर अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है।

चोरों ने फिर उसी सावित्री नगर कॉलोनी में सेम पैटर्न के साथ चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह दूसरी वारदात बीती रात लगभग 2:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक चोरों ने जहां सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं उसी बैरेक में धावा बोला है। जहां उन्हें पिछले चोरी के मुताबिक नगदी और जेवरात नहीं मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सावित्री नगर कॉलोनी के तीन मकानों पर बीती रात चोरों ने सेंधमारी की है। पुलिस के मुताबिक चोरों को एक सोने की अंगूठी व कुछ नगदी ही मिली है। फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है। एफ आई आर दर्ज होने के बाद ही कितनी चोरी हुई है यह पता चल पाएगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button