छत्तीसगढ़

सिंघारी में मितानिनों का श्रीफल और साड़ी भेंटकर किया सम्मान, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की हुई सराहना

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
स्वास्थ्य और जन सेवा के क्षेत्र में मितानिनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गांव गांव और घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में मितानिने महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करती हैं। उनके इसी समर्पण सेवा भावना और उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से 26 नवंबर को ग्राम सिंघारी में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत भवन में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह कार्यक्रम में सरपंच विश्व कुमार पटेल सचिव अग्नि निर्मलकर एवं पंचायत पदाधिकारियो की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर गांव की मितानिन कुसुमलता साहू सीता साहू सुफल देवी साहू का श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मितानिनों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मितानिनो द्वारा गांव में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने,गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल,स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की गई। सरपंच विश्व कुमार पटेल उपसरपंच रामप्यारे पटेल ने कहा कि मितानिने अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक पहचाने में उनका योगदान सराहनीय है। कई बार वे विपरीत परिस्थितियों में भी जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है  उनका कार्य केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज सेवा का महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस दौरान पंच बिसाहू राम पटेल भगवत प्रसाद पटेल रामधन पटेल अंजोरी लाल पटेल पूजा वर्मा गिरजा पटेल जानकी श्रीवास पुसबाई साहू वंदना देवी वर्मा उर्वशी साहू रोजगार सहायक सीता पैकरा एवं कोटवार कन्हैया लाल पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
फागुलाल

फागुलाल

REPORTER
Back to top button