टुल किट मामले को लेकर भाजपाइयों ने किया चौकी के सामने प्रदर्शन
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
टूलकिट मामले को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लवन चौकी के पास प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में लवन चौकी के पास प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना यादव ने कहा कि टूलकिट मामला उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमनसिंह सहित अन्य नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। मण्डल अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कांग्रेस द्वारा टूलकिट के माध्यम से देश की छवि को खराब किया जा रहा है, इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है। इस दौरान सुलोचना यादव महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, विजय कुमार यादव मण्डल अध्यक्ष, मीना बार्वे, रामकुमार साहू, रामलाल कुर्रे ने धरना दिया।











