
⏺️ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी अतुल भगत के विरूद्ध अप.क्र. 20/2022 धारा 363, 366 क, 376 (2)(एन), 323 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।
मामला जशपुर जिला के थाना सिटी कोतवाली का है जहां थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने दिनांक 24.01.2022 को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ पूर्व परिचित आरोपी अतुल भगत के द्वारा दिनांक 25.12.2020 को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया गया एवं दिनांक 22.11.2021 को अतुल भगत, नाबालिग लड़की को उसके घर से जबरन पकड़कर अपने घर ले गया एवं एक माह तक अपने घर में रखकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म किया। अतुल भगत द्वारा नाबालिग लड़की को किसी से मिलने नहीं दिया जाता था, एवं विरोध करने पर हाथ-मुक्का से कई बार मारपीट किया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अतुल भगत के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 363, 366 क, 376 (2)(एन), 323 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
➡️ प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी की पता-तलाष कर घेराबंदी कर आरोपी अतुल भगत को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी अतुल भगत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी चौकी लोदाम के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 25.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, स.उ.नि. ईष्वर वारले, प्र.आर. 395 विनोद गुप्ता, आर. 120 दीपक भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




