राजनीती उठापटक

Vice President Resigned : यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Vice President Resigned : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेसियों के बीच खींचतान दिखाई दे रही है। कांग्रेसियों की खींचतान के बीच यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आकर्ष शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफा में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह पर मनमाने तरीके से कार्य करने और पार्टी की छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप भी लगाया है।

जिलाध्यक्ष पर लगाया आरोप
Vice President Resigned : बता दें कि, आकर्ष शुक्ला अमेठी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष शुक्ला के पुत्र हैं। रविवार देर शाम आकर्ष शुक्ला ने यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को त्यागपत्र लिखकर भेज दिया है। जिसमें उन्होंने साथ तौर पर लिखा है कि जिलाध्यक्ष (शुभम सिंह) यूथ कांग्रेस के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक तरफ और मनमानी नीतियों द्वारा काम किया जा रहा है। जिससे पार्टी एवं कमेटी की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में इस पद पर रहकर काम कर पाना मेरे लिए संभव हो रहा है। अतः मैं अपने वर्तमान पद (उपाध्यक्ष) से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button