छत्तीसगढ़देश विदेश

सीएम बघेल के बेटे की शादी: शामिल होंगी प्रियंका गांधी, समारोह में देशभर के दिग्गजों का जमावड़ा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का विवाह राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में रविवार को होगा। चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शादी समारोह में शामिल हो सकती हैं। शादी समारोह में देशभर के दिग्गजों का जमावड़ा होगा। चैतन्य के शादी समारोह में पहुंचने के लिए कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता शानिवार को रायपुर पहुंचेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शादी समारोह में शामिल हो सकती हैं। हालांकि अब तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत दिग्गज आएंगे बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, बीके हरिप्रसाद, केटीएस तुलसी, शक्ति सिंह गोहिल, पीएल पुनिया, चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर पहुंचेंगे। यह सभी नेता रविवार को शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवाना होंगे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button