अब तक देश के 11 राज्यों में दस्तक दे चुका है ओमिक्रॉन, कुल मरीजों की संख्या 113

नई दिल्लीः  कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने गाजियाबाद में भी दस्तक दे दी है। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में ओमिक्रॉन के दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा कि यह दोनों पति-पत्नी हैं और दोनों महाराष्ट्र से यात्रा कर वापस गाजियाबाद लौटे हैं। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि जिन बुजुर्ग दंपत्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है, वे दोनों अब स्वस्थ हो चुके हैं।

[img-slider id="274450"]

दोनों ही 15 दिसंबर को दिए गए नमूने की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में निगेटिव आ चुके हैं। जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट दंपत्ति के कोरोना मुक्त होने के बाद आई है। देश के 11 राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 113 मामले मिल चुके हैं। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा, ‘ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की जरूरत है। सामूहिक कार्यक्रमों और नए साल के जश्न को बड़े स्तर पर मनाने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button