देश विदेश

इस होटल में इंसान नहीं बल्कि रोबोट परोसते हैं खाना, बेहतर है सुविधा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आजकल तकनीक से बहुत कुछ संभव हो पाया है। आपने आज तक कई होटल में रुके होंगे लेकिन आज हम आपको एक अजीब होटल के बारे में बताने जा रहे है। अक्सर देखते हैं कि होटल के बाहर कोई न कोई इंसान स्वागत के लिए खड़ा होता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे बताने जा रहे हैं जहां इंसान नहीं बल्कि रोबोट स्वागत करता है।

रोबोट परोसते हैं लोगों का खाना

इस होटल में आपको रिसेप्शन पर भी रोबोट ही मिलेगा। यह रोबोट रूम के अंदर की सारी जरूरतों को पूरा करते हैं। यह आपके दिए हुए हर ऑर्डर को फॉलो करते हैं। इन रोबोट की वजह से कई कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। यह रोबोट सभी काम बहुत अच्छे तरीके से करते है।

यह रोबोट जापानी, अंग्रेजी और चीनी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इस होटल में रहने की फीस 72 डॉलर है। होटल के मालिक का कहना है कि इन रोबोट के जरिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल एक अलग तरीके से किया जाता है।

इन रोबोट पर टच स्क्रीन और फेशियल रिकॉगनीशन सिस्टम लगाया गया है। मेहमानों को चेक-इन करने के लिए इन रोबोट के टच पैनल स्क्रीन पर अपनी जानकारी भरनी होती है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button