छत्तीसगढ़न्यूज़

सुहागिन होने के बाद भी सिंदूर नहीं लगाती यहां की हिंदू महिलाएं, कुर्सी पर बैठने समेत ये चीज भी है प्रतिबंधित, जानें वजह

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

धमतरीःमहिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए 8 मार्च को हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। लेकिन धमतरी जिले का संदबाहरा गांव में इससे उलट दृश्य देखने को मिला। यहां की महिलाएं खाट पर नहीं सो सकती, ना ही कुर्सी पर बैठ सकती है। यहां तक की महिलाएं श्रृंगार भी नहीं कर सकती और ना ही अपनी मांग में सिंदूर लगा सकती है। अब इसे मान्यता कहे या अंधविश्वास?

ग्रामीणों से बात की तो इसका अपना एक अलग तर्क है। ग्रामीणों का कहना है कि- साल 1960 में कुछ लोगों ने यह परम्परा तोड़ दिया था। जिसके चलते गांव की देवी नाराज हो गई और गांव में महिलाओं को कई तरह की बीमारियों ने घेर लिया। जानवर भी मरने लगे। इसी डर में आज भी ग्रामीण इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। हालांकि समाजसेवियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button