सूपा से कुर्रु भाठा पहुंच मार्ग अब तक अधूरा, राजनीतिक उपेक्षा का शिकार

रायगढ़, आपकी आवाज : मिली स्थानीय ग्रामीणों से जनकारी के अनुसार सूपा से कुर्रु भाठा को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग वर्षों से अधूरा पड़ा है, जो अब राजनीति की भेंट चढ़ चुका है। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग के बावजूद आज तक इस सड़क को पूरा नहीं किया गया।वही ग्रामीणों की माने तों सुशासन तिहार में भी अर्जी लगाई गईं थी लेकिन प्रशासन की तरफ से अस्वासन मिला है देखना है की अधूरा सड़क का कार्य कब प्रारम्भ किया जा रहा है

[img-slider id="274450"]

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग की स्थिति बारिश में और भी बदतर हो जाती है, जिससे आवागमन, स्वास्थ्य सुविधाएं और बच्चों की स्कूल तक पहुँच गंभीर रूप से प्रभावित होती हैं। ग्रामीणों ने कई बार  जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया, लेकिन अब तक न कोई ठोस कार्यवाही हुई और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाई।

सड़क निर्माण की फाइलें कागजों में दबकर रह गई हैं और ग्रामीणों की उम्मीदें भी अब धीरे-धीरे टूटती नजर आ रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से जनता में भारी रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे आंदोलन की राह पकड़ेंगे और लोकतांत्रिक तरीकों से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button