छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

नगर निगम रायगढ़ की बड़ी पहल: मानसून से पहले केलो नदी की सफाई युद्धस्तर पर शुरू

रायगढ़,छतीसगढ़ आपकी आवाज :


रायगढ़, 20 जून 2025 — जीवनदायिनी केलो नदी को स्वच्छ, गहरी और प्रवाहमान बनाए रखने की दिशा में नगर निगम रायगढ़ ने एक ऐतिहासिक पहल की है। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए नदी की सफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है, जो वर्तमान में राजा महल से कयाघाट पुल तक पॉकलेन मशीन के माध्यम से किया जा रहा है।

नगर निगम द्वारा पहली बार इतने बड़े स्तर पर नदी की गहराई और बहाव को सुचारु बनाए रखने का यह प्रयास किया जा रहा है। वर्षों से नदी के किनारों पर जमे मलबे को हटाकर स्लोपिंग (किनारों की ढलान बनाना) की जा रही है, ताकि जल प्रवाह अवरुद्ध न हो और बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव हो सके।

महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने जानकारी देते हुए कहा:

“नगर निगम रायगढ़ शहर की स्वच्छता और जल व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है। बीते एक माह से प्रमुख नालों की सफाई चल रही है और अब केलो नदी की सफाई के जरिए नगर की सुंदरता, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।”

🔸 नगर निगम आयुक्त श्री ब्रजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा:

“यह अभियान रायगढ़ शहर को एक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरणीय दृष्टि से जागरूक नगर के रूप में विकसित करने का प्रयास है। केलो नदी की इतनी व्यापक सफाई पहले कभी नहीं हुई है। बीते सप्ताहभर से यह कार्य लगातार चल रहा है और नगर निगम की टीम पूरी तत्परता से जुटी हुई है।”

इस पहल से न केवल बारिश के मौसम में शहरवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि एक संतुलित और स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण भी प्राप्त होगा। नगर निगम का यह प्रयास “हरित और स्वच्छ रायगढ़” के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है।


Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button