छत्तीसगढ़

स्कूली बच्चों में लगी फ्री फायर गेम की लत, अभिभावक परेशान 

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
पब्जी बैन होने के बाद भी बच्चो के सिर से मोबाइल पर गेम खेलने का बुखार चढ़ा हुआ है। इन दिनो फ्री फायर गेम बच्चे खेल रहे है। पब्जी बैन होने के बाद अब फ्री फायर गेम बच्चोे पर नशा बनकर छा रहा है। दीवानगी का यह आलम की परीक्षा के समय बच्चे पढ़ाई छोड़ दिन भर मोबाइल पर यह गेम खेलने में व्यस्त रहे रहे है। शहर से लेकर गांव तक बच्चों को चौक-चौराहो, घर आंगन में पर मोबाइल पर गेम खेलते सहज ही देखा जा सकता है। कुछ बच्चे एक दूसरे साथी को जोड़ कर गेम खेलते है तो कुछ देखने के लिए नजर गड़ाए रखते है।
विदित हो कि वर्ष 2020-21 कोरोना काल के समय में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होता देख आॅनलाइन पढ़ाई का विकल्प खोजा गया। इसके लिए हरेक बच्चो को एंड्राॅयड मोबाइल लेकर देना अभिभावको की मजबूरी रही। पढ़ाई के लिए मिला मोबाइल बच्चो की इस लत के कारण उन्हे बर्बाद कर रहा है। कुछ बच्चों में मोबाइल की वजह से आंख और सिर में दर्द की शिकायत भी देखने सुनने को मिल रही है। इस प्रकार फ्री फायर गेम खेलने वाले बच्चों के सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है और वे चिड़चिड़ा होते जा रहे है। अनेक अभिभावको ने कहा कि मोबाइल पर गेम खेलने की लत से बच्चो की पढ़ाई चैपट हो कर रह गई है। इस प्रकार बच्चो में मोबाइल गेम के लिए लत नही छूटा तो उनकी जिन्दगी भी बर्बाद हो सकती है। अभिभावक अपने बच्चों को मोबाइल पर फ्री फायर या अन्य गेम खेलने से मना जरूर करें। फ्री फायर की लत बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button