छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम बरकरार, रात के तापमान में गिरावट के आसार



रायपुर। प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले कुछ दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले कई दिनों तक सूखा मौसम जारी रहेगा। वहीं दक्षिणी क्षेत्रों में भी कम से कम तीन दिनों तक वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में रात और सुबह के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

बुधवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस, तथा न्यूनतम 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में सबसे कम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव से रात और सुबह की ठिठुरन में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

L

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button